दमोह: भगवती मानव कल्याण संगठन के दतला निवासी सदस्य ने जिला अस्पताल पहुंचकर जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान
Damoh, Damoh | Feb 19, 2024 दमोह भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के द्वारा जरूरतमंदो को रक्तदान किया जाता है। उसी क्रम में जिला अस्पताल में भर्ती मरीज रश्मि यादव को रक्त की आवश्यकता होने की सूचना मिलते ही भगवती मानव कल्याण संगठन के दतला निवासी सदस्य राकेश सिंह ठाकुर ने जिला अस्पताल पहुंचकर खेड़ा निवासी रश्मि यादव को रक्तदान किया।