गिरिडीह: गांडेय के मोहनपुर निवासी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की, अस्पताल में इलाज जारी
गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी वकील मुर्मू ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।रविवार शाम 5 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। समय रहते ईसके घर वाले इसे सदर अस्पताल ले आए। यहां इसे आईसीयू में भर्ती किया गया। मोतीलाल मुर्मू का 35 वर्षीय पुत्र वकील मुर्मू ने अचानक कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे इसकी स्थिति बिगड़ने लगी।