गिरिडीह: डुमरी में शराबी ने एक व्यक्ति और महिला से की मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज जारी
डुमरी थाना क्षेत्र के खुदीसर निवासी बलदेव महतो और मीना देवी को उसके बगल के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में मारपीट कर घायल कर दिया। रविवार को 3 बजे इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।शनिवार रात में इनके बगल में रहने वाला मोहन यादव शराब पीकर इनके घर के बाहर गाली गलौज कर रहा था। इनलोगों ने उसे गाली बकने से मना किया तो मोहन यादव ने इनके साथ मारपीट कर दी।।