गिरिडीह: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह की ओर से केंद्रीय कारा, गिरिडीह में जेल अदालत -सह- कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एवं बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप का आयोजन रविवार को 3 बजे तक किया गया।जेल अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के मार्गदर्शन में कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली, गिरिडीह उपस्थित थे।