गिरिडीह: गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरु हरगोबिंद साहिब जी का 430वां प्रकाश पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया
सिक्खों के छठे गुरू हरगोबिंद साहिब जी का 430वां प्रकाश पर्व स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा परिसर में रविवार 3 बजे तक बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम एक सप्ताह से चल रहे सहज पाठ का समापन हुआ । इस अवसर पर अंबाला से आए हुए रागी जत्था भाई सतनाम सिंह व उनकी टीम के द्वारा शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया गया।