गिरिडीह: बनियाडीह में भारी मोटर से दबकर फतेहपुर निवासी युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ। मृतक की पहचान धनबाद जिले के फतेहपुर निवासी प्रसादी महतो पिता-गोबिंद महतो के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार शाम 5 बजे गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। जहां शव का पोस्टमार्टम हुआ।