माकड़ी: ग्राम अनतपुर में एनीमिया जांच एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
माकड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत अनतपुर में गुरूवार को एनीमिया जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार किया गया।इस एक दिवसीय शिविर में एनीमिया जांच शिविर लगाकर किशोरी बालिकाओं,गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती महिलाओं को एनीमिया के बारे में जानकारी देते हुए उचित खान-पान के संबंध में जानकारी दिया गया, साथ ही गांव में रैली भी निकाली गई।