इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र के अनुराग नगर में एक घर से लाखों रुपए के गहने और नकदी की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Indore, Indore | Mar 21, 2024 एमआईजी थाना क्षेत्र के अनुराग नगर निवासी बुजुर्ग दंपति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह इंदौर से बाहर गए हुए थे, जब वह लौटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है। सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है एवं घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और रुपए गायब हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।