इंदौर: विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने के नाम पर युवती के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी, नंदा नगर की रहने वाली है फरियादिया
Indore, Indore | Mar 20, 2024 इंदौर के नंदा नगर में रहने वाली युवती ने ग्रेजुएशन के बाद एब्रॉड की यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से एक कंफर्मेशन मेल भी युवती के पास आय इसके बाद युवती ने तीन लाख 12 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब युवती ने यूनिवर्सिटी में पूरे मामले की जानकारी ली तो पता चला उन्हे फर्जी मेल मिला था।