सुंदर नगर: इन्नर व्हील क्लब सुंदरनगर ने जरूरतमंद महिला को भेंट की सिलाई मशीन, महिला ने क्लब का किया धन्यवाद
इन्नर व्हील क्लब सुंदरनगर द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट करते हुए उसकी आजीविका बढ़ाने का प्रयास किया है।जानकारी देते हुए क्लब प्रेजिडेंट अंजू ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि इन्नर व्हील का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना है ,जिसके तहत एक महिला को सिलाई मशीन भेंट की।वही महिला ने क्लब के सिलाई मशीन देने हेतु धन्यवाद किया