Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

देवास नगर: सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलसूत्र लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

Dewas Nagar, Dewas | Aug 16, 2026

MORE NEWS

देवास में कमर, गर्दन या घुटनों के दर्द से परेशान हैं?
हर दर्द का मतलब सर्जरी नहीं होता। 

सोनगरा स्पाइन सेंटर, देवास में आधुनिक तकनीकों के साथ बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन दर्द के उपचार पर ध्यान दिया जाता है।

🔹 4D स्पाइन डीकंप्रेशन तकनीक — नसों पर दबाव और स्लिप डिस्क से जुड़ी समस्याओं के लिए
🔹 रोबोटिक-सहायता प्राप्त जोड़ एवं घुटना चिकित्सा — बिना सर्जरी जोड़ों और घुटनों के दर्द के लिए उन्नत उपचार
🔹 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम — सही जाँच, सही सलाह और आपकी समस्या के अनुसार उपचार

आज ही सोनगरा स्पाइन सेंटर, देवास में परामर्श लें।

📍 पता: 9HIG, मुखर्जी नगर एम.आर. रोड, नारायण दास मुंधड़ा चौराहा, देवास (म.प्र.)
📞 संपर्क: +91 90984 53034

#SongaraSpineCentre #Dewas 

SpineCare , BackPain , NeckPain

देवास में कमर, गर्दन या घुटनों के दर्द से परेशान हैं? हर दर्द का मतलब सर्जरी नहीं होता। सोनगरा स्पाइन सेंटर, देवास में आधुनिक तकनीकों के साथ बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन दर्द के उपचार पर ध्यान दिया जाता है। 🔹 4D स्पाइन डीकंप्रेशन तकनीक — नसों पर दबाव और स्लिप डिस्क से जुड़ी समस्याओं के लिए 🔹 रोबोटिक-सहायता प्राप्त जोड़ एवं घुटना चिकित्सा — बिना सर्जरी जोड़ों और घुटनों के दर्द के लिए उन्नत उपचार 🔹 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम — सही जाँच, सही सलाह और आपकी समस्या के अनुसार उपचार आज ही सोनगरा स्पाइन सेंटर, देवास में परामर्श लें। 📍 पता: 9HIG, मुखर्जी नगर एम.आर. रोड, नारायण दास मुंधड़ा चौराहा, देवास (म.प्र.) 📞 संपर्क: +91 90984 53034 #SongaraSpineCentre #Dewas SpineCare , BackPain , NeckPain

Dewas Nagar, Dewas | Aug 16, 2026

देवास। महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले दो आरोपियों को देवास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महज 9 दिनों के भीतर देवास और उज्जैन में चेन स्नैचिंग की 3 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से देवास में महिला से छीना गया करीब 80 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है।

मामला देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका मिलते ही पीछे बैठे आरोपी ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।

महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी पुनीत गेहलोत के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर मोहम्मद जावेद हुसैन उर्फ सतारिया उर्फ अठारिया और रेहान शेख को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने देवास की वारदात के अलावा उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र और माधवनगर थाना क्षेत्र में भी एक-एक सोने की चेन झपटने की बात स्वीकार की। इस तरह पुलिस ने कुल तीन चेन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पल्सर बाइक से महिलाओं का पीछा करते थे और सुनसान या मौका मिलते ही पीछे बैठा आरोपी महिला के गले से चेन या मंगलसूत्र झपटकर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जावेद के खिलाफ अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान अन्य चेन स्नैचिंग की वारदातों के भी खुलासे की संभावना है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews

देवास। महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले दो आरोपियों को देवास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महज 9 दिनों के भीतर देवास और उज्जैन में चेन स्नैचिंग की 3 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से देवास में महिला से छीना गया करीब 80 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है। मामला देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका मिलते ही पीछे बैठे आरोपी ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी पुनीत गेहलोत के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर मोहम्मद जावेद हुसैन उर्फ सतारिया उर्फ अठारिया और रेहान शेख को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने देवास की वारदात के अलावा उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र और माधवनगर थाना क्षेत्र में भी एक-एक सोने की चेन झपटने की बात स्वीकार की। इस तरह पुलिस ने कुल तीन चेन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पल्सर बाइक से महिलाओं का पीछा करते थे और सुनसान या मौका मिलते ही पीछे बैठा आरोपी महिला के गले से चेन या मंगलसूत्र झपटकर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जावेद के खिलाफ अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान अन्य चेन स्नैचिंग की वारदातों के भी खुलासे की संभावना है। . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews

Dewas Nagar, Dewas | Aug 16, 2026

देवास-उज्जैन में चेन स्नैचिंग की 3 वारदातों का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

देवास-उज्जैन में चेन स्नैचिंग की 3 वारदातों का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Dewas Nagar, Dewas | Aug 16, 2026