उन्नाव जनपद के थाना गंगा घाट क्षेत्र के अंतर्गत कोचिंग से घर वापस जा रही छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़खानी कर दी वहीं छात्राओं के साथ मारपीट भी की है ऐसा छात्रों का आरोप है वही पीड़ित छात्राओं के तहरीर आधार पर थाना गंगा घाट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, फिलहाल पूरा मामला बीते मंगलवार को रात 8:00 बजे का बताया जा रहा है।