नशे के खिलाफ जागेगा कुल्लू, 24 जून को कुल्लू अस्पताल में विशेष जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेषज्ञ डॉक्टर सत्य व्रत ने दी उपचार की जानकारी
Kullu Times
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से संचालित समेकित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर द्वारा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में 24 जून 2026 को कुल्लू क्षत्रिय अस्पताल के सभागार में "मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष जागरूकता एवं संवेदनशीलता शिविर" मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की समस्या के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, उपचार एवं पुनर्वास संबंधी सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचाना तथा नशे की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाना रहा।
कार्यक्रम में जिला कुल्लू के 45 से अधिक दवा विक्रेता, पुलिस थाना कुल्लू प्रभारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), कुल्लू के अधिकारी मौजूद रहे। जिला कल्याण अधिकारी, कुल्लू, डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों, उपलब्ध सहायता तंत्र तथा उपचार एवं पुनर्वास की प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान मादक पदार्थों के दुरुपयोग का व्यक्तियों, परिवारों एवं समाज पर पड़ने वाले प्रभाव, नशा रोकथाम की रणनीतियाँ, उपचार, परामर्श, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन की प्रक्रियाएँ तथा अभिभावकों एवं समुदाय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉक्टर सत्य व्रत वैध ने कहा कि ऐसे प्रयास नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उपचार एवं पुनर्वास की आवश्यकता वाले व्यक्तियों को सेवाओं से जोड़ने तथा समाज में व्याप्त कलंक को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध कुल्लू जिला भी नशे की बढ़ती चुनौती से अछूता नहीं रहा है। पारंपरिक रूप से भांग एवं चरस के लिए पहचाने जाने वाले क्षेत्रों में अब सिंथेटिक नशीले पदार्थों, विशेषकर "चिट्टा" (हेरोइन) का बढ़ता प्रचलन गंभीर चिंता का विषय बन गया है जिसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा तभी इस कलंक को दूर किया जा सकता है।
ATF Kullu
Kullu, Kullu | Jun 24, 2026