अजमेर. रामगंज पुलिस ने 7 रेलवे क्वार्टरों में हुई नकबजनी का खुलासा कर सरगना वेदप्रकाश उर्फ दांतला (19) व साथी इंद्राज रेगर को गिरफ्तार किया।थानाप्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि 29-30 अगस्त को क्वार्टरों के ताले तोड़कर हुई चोरी के बाद 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले गए। आरोपियों से 2 लैपटॉप, एलईडी, स्पीकर व अन्य सामान बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।