भादरा: जहरीले पदार्थ के असर से युवक की मौत, जयपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम
रामसरा निवासी विकास कुमार की खेत में फसल पर स्प्रे करते समय जहरीले पदार्थ के असर से तबीयत बिगड़ गई। भादरा में उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर जयपुर ले जाया गया, जहां निम्स अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।