गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में मजदूरी के विवाद पर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से मारपीट में 3 लोग घायल
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसडावत गांव में मजदूरी के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर अलवर अस्पताल रेफर ।