मेजरगंज: छठ महापर्व के मद्देनज़र मेजरगंज में प्रशासन सतर्क, बीडीओ ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया
मेजरगंज छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मेजरगंज ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।