कोटा में राम बारात का भव्य नजारा, केसरिया साफों में नजर आए महिला-पुरुष
हाथी-घोड़े और शाही लवाजमे के साथ निकली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
कोटा। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के तहत गुरुवार को निकली भव्य राम बारात में कोटा राममय नजर आया। केसरिया साफों में सजे महिला-पुरुष, हाथी-घोड़े और शाही लवाजमे ने शोभायात्रा की भव्यता बढ़ा दी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया।
रामभक्ति और लोक संस्कृति के रंगों से सजी शोभायात्रा के स्वागत में शहर के प्रमुख मार्गों को केसरिया पताकाओं, आकर्षक झालरों और बंदनवार से सजाया गया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए, जहां भगवान श्रीराम की बारात की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। पूरे मार्ग पर उत्सव और भक्ति का माहौल छाया रहा।
— जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
Ladpura, Kota | Oct 16, 2026