घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
Ghaghra, Gumla | Aug 15, 2026 घाघरा प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।