*✋🏻राजीव नगर कच्ची बस्ती में आंजना के जनसंपर्क ने पकड़ा चुनावी रंग✋🏻*
*✋🏻वार्ड 10-11 में उमड़ा जनसैलाब, आतिशबाजी और ढोल-डीजे के बीच हुआ आत्मीय स्वागत✋🏻*
*✋🏻“निंबाहेड़ा का विकास, हर परिवार का सम्मान और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता”—उदयलाल आंजना✋🏻*
*“✋🏻आपका सम्मान, आपका अधिकार और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता” — अहमदनूर उर्फ आजाद भाई एवं सलमा बेगम मेव के समर्थन में मतदान की अपील✋🏻*
*निंबाहेड़ा,9 सितंबर,ज़ाकिर हुसैन*
निंबाहेड़ा नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस का चुनावी जनसंपर्क अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। मंगलवार रात्रि पूर्व राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना ने राजीव नगर कच्ची बस्ती क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 एवं 11 में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। आंजना के पहुंचते ही क्षेत्र में चुनावी माहौल उत्साह और उमंग में बदल गया। आतिशबाजी, ढोल-डीजे और कांग्रेस के नारों के बीच बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
*राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*
चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत से पूर्व उदयलाल आंजना ने राजीव नगर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी अहमदनूर उर्फ आजाद भाई एवं वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस प्रत्याशी सलमा बेगम मेव ने भी राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने राजीव गांधी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद आंजना ने दोनों कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ राजीव नगर कच्ची बस्ती क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
*आंजना के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब*
राजीव नगर कच्ची बस्ती पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उदयलाल आंजना की गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ अगवानी की। आतिशबाजी, ढोल-डीजे की धुन और कांग्रेस के नारों के बीच बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे स्वागत के लिए मौजूद रहे।
क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने आंजना का स्वागत किया। देर रात तक चले जनसंपर्क के दौरान राजीव नगर कच्ची बस्ती में चुनावी उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया।
*सर्वसमाज-सर्वधर्म की ओर से साफा बांधकर किया अभिनंदन*
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान राजीव नगर कच्ची बस्ती के सर्वसमाज एवं सर्वधर्म के क्षेत्रवासियों की ओर से उदयलाल आंजना का साफा बंधवाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान माताएं-बहनें, युवा, बुजुर्ग, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
*“कच्ची बस्ती के सम्मान और विकास के लिए हमेशा खड़ा रहा हूं”—आंजना*
क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उदयलाल आंजना ने कहा कि राजीव नगर कच्ची बस्ती उनके लिए केवल चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि निंबाहेड़ा के उस परिवार का हिस्सा है, जिसके सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़े रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जो प्यार, सम्मान और अपनापन दिया है, वह उनके लिए हमेशा अमूल्य रहेगा। राजनीति उनके लिए पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का माध्यम है।
आंजना ने कहा कि कच्ची बस्ती में रहने वाले प्रत्येक परिवार को सम्मान के साथ बेहतर नागरिक सुविधाएं और विकास का अधिकार है। क्षेत्र की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर उनके समाधान के लिए वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि निंबाहेड़ा का सर्वांगीण विकास, प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छ एवं सुंदर शहर का निर्माण और हर वर्ग के सम्मान की रक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
*“विकास की दिशा तय करेगा नगर परिषद चुनाव”*
आंजना ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में वार्ड पार्षद का चुनाव केवल एक प्रतिनिधि चुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाले वर्षों में वार्ड और शहर के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग, हर समाज और हर धर्म को साथ लेकर निंबाहेड़ा के विकास को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और विकास कांग्रेस की राजनीति का आधार है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने वार्ड के विकास और मजबूत प्रतिनिधित्व के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना समर्थन एवं आशीर्वाद दें।
*अहमदनूर उर्फ आजाद भाई और सलमा बेगम मेव के समर्थन में मांगा जनसमर्थन*
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी अहमदनूर उर्फ आजाद भाई तथा वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस प्रत्याशी सलमा बेगम मेव के समर्थन में सघन जनसंपर्क किया।
उन्होंने दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को नगर परिषद में मजबूती से उठाने और क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाना जरूरी है।
आंजना ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक मत क्षेत्र के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
*भाजपा छोड़कर जावेद मेव ने थामा कांग्रेस का हाथ*
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कृषि उपज मंडी समिति के क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा के जमादार जावेद मेव ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस परिवार में शामिल होने की घोषणा की।
इस अवसर पर उदयलाल आंजना ने कांग्रेस का मफलर पहनाकर जावेद मेव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं कच्ची बस्ती निवासी शायदा खान का भी कांग्रेस का मफलर पहनाकर सम्मान किया गया।
*“लालों में लाल है, भैया उदयलाल है” के नारों से गूंजा राजीव नगर*
उदयलाल आंजना के मंच पर पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। “लालों में लाल है, भैया उदयलाल है”, “शेर जैसी चाल है, भैया उदयलाल है”, “गोरे-गोरे गाल हैं, भैया उदयलाल आंजना” तथा “आई रे आई, कांग्रेस आई” जैसे नारों से राजीव नगर कच्ची बस्ती का माहौल चुनावी उत्साह से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह आंजना का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
*देर रात तक जारी रहा जनसंपर्क, दिखा कांग्रेस के पक्ष में उत्साह*
उदयलाल आंजना ने कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ क्षेत्र की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।
जनसंपर्क के दौरान लोगों ने स्थानीय मुद्दों और विकास संबंधी अपेक्षाओं से भी आंजना को अवगत कराया। आंजना ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और विकास कार्यों के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
देर रात तक चले जनसंपर्क अभियान में राजीव नगर कच्ची बस्ती में कांग्रेस के पक्ष में उत्साहपूर्ण चुनावी माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कच्ची बस्ती क्षेत्र के कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन, माताएं-बहनें, युवा एवं बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।