-#बिलासपुर पुलिस ने तोड़ा चिट्टे का पंजाब लिंक, मुख्य सप्लायर जसप्रीत सिंह गिरफ्तार..
-#ब्राइट #न्यूज #बिलासपुर
-#बिलासपुर पुलिस ने चिट्टे के नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए पंजाब के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
-#मामला 29. 6 का है जब स्पेशल डिटेक्शन टीम ने गरामोड़ा RTO बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार मोहित कुमार से 14.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया था । इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
-#तफ्तीश के दौरान पूछताछ, डिजिटल एविडेंस व मनी ट्रेल के आधार पर पुलिस ने पहले निशान्त शर्मा निवासी मंडी और जसनप्रीत सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया था। बैकवर्ड लिंक जांच में पंजाब के जसप्रीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब उम्र 31 वर्ष की भूमिका सामने आई, जो बिलासपुर व मंडी क्षेत्र में सक्रिय रूप से चिट्टा सप्लाई करता था और जशनप्रीत के साथ मिलकर नेटवर्क चलाता था।
-#आरोपी जसप्रीत सिंह थाना घुमारवीं के दर्ज मामला 21.06.2026 एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित था। इसे दिनांक 14.09.2026 को बैकवर्ड लिंक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इस केस में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।
-#पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि बिलासपुर पुलिस NDPS मामलों में केवल बरामदगी और स्थानीय तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि बैकवर्ड लिंक जांच के माध्यम से मुख्य सप्लायरों और पूरे सप्लाई नेटवर्क को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि चिट्टे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
#BrightNewsBilaspur #BrightNewsGhumarwin #BrightNewsHimachal #Bilaspur #BilaspurNews #Ghumarwin #GhumarwinNews #BilaspurPolice #SPBilaspur #SPAbhishekDhiman #AbhishekDhiman #PoliceAdhikshakBilaspur #Chitta #ChittaNetworkTod #PunjabLinkTod #MukhyaSupplierGiraftar #JaspreetSingh #SBSNagar #ShaheedBhagatSinghNagarPunjab #GaramauraRTO #SwarghatPolice #PSSwarghat #GhumarwinPolice #PSGhumarwin #Case46_2026 #FIR123_2026 #14GramChitta #ChittaBust #NDPSAct #BackwardLinkInvestigation #DigitalEvidence #MoneyTrail #MandiLink #BilaspurMandiNetwork #4Giraftar #SupplyNetworkKhatam #NashaMuktBilaspur #SayNoToChitta #SayNoToDrugs #HimachalPolice #HimachalNews #HPNews #BreakingNews #LatestNews #CrimeNews #BilaspurUpdate #GhumarwinUpdate #BilaspurSamachar #GhumarwinSamachar #BrightNews