पटोरी: मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पांच शराब नशेड़ी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
समस्तीपुर जिला के पटोरी उत्पाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से पांच शराब नशेड़ी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब नशेड़ी को ब्रेथ एनालाइजर से जांचों उपरांत शराब पीने की पुष्टि हुई जिसके बाद सभी शराब नशेड़ी को न्यायालय भेज दिया गया।