लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने एक महिला शराब कारोबारी और पांच शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जारी किए गए प्रेसविज्ञप्ति शनिवार की संध्या 5:36 के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के नगर थाना एवं कवैया थाना क्षेत्र से शराब सेवन मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया। तथा कवैया थाना क्षेत्र के हनुमाननगर से एक महिला शराब कारोबारी को 27 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी नगर एवं कवैया थानाक्षेत्र के रहनेवाले।