लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के पुराने बाजार में महावीर स्थान के पास अनियंत्रित कार सड़क किनारे दीवार से टकरा गई
नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार महावीर स्थान के समीप शुक्रवार की पूर्वाह्न 9:15 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे दुकान में जा टकराई जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई जिसकी सूचना पाते ही स्थानीय लोगों के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी गई ।सूचना पाते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले के जांच में जुट गई।उक्त घटना में एक वृद्ध को मामूली चोटे आई हैं।