लखीसराय: किऊल बस्ती से कवैया थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया
कवैया थाना की पुलिस ने लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 किऊल बस्ती से मारपीट एवं हत्या का प्रयास के मामले में इसी टोला के मनोज तांती के शंभू तांती को गिरफ्तार कर शनिवार के अपरहण 2 बजे पेशी के लिए कोर्ट भेजा है.आरोपी सहित 2 व्यक्ति पर मारपीट करने एवं चाकू से हमला करने के आरोप में कवैया थाना में कांड संख्या 266/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज है.