लखीसराय: सदर अस्पताल के सभागार में जिला स्तरीय माता एवं शिशु सुरक्षा कार्ड से संबंधित प्रशिक्षण शिविर आयोजित
माता एवं शिशु सुरक्षा कार्ड पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार की दोपहर 1: 20 पर किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन बीपी सिंहा एवं अन्य चिकित्सकों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिले के सातों प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहे।