लखीसराय: शहर के नया बाजार बाईपास पर वाहन पलटने से एक व्यक्ति घायल
शहर के नया बाजार बाईपास मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर 2:15 पर एक पिकअप वाहन पलट गई ।जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन बाईपास मुख्य मार्ग से लखीसराय जमुई मोड़ की ओर आ रही थी ।आने के दौरान ही बाईपास यातायात थाना के सामने अज्ञात कारणों से सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी उक्त घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोटे आई हैं।