फिरोज़ाबाद: डीएम रमेश रंजन ने सीएम डैशबोर्ड की बैठक में आबकारी राजस्व वसूली के गिरते स्तर पर चर्चा की, भेजा गया नोटिस
डीएम रमेेश रंजन की अध्यक्षता में कलैक्टेªट सभागार कक्ष में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार शाम सवा छह बजे करीबन आयोजित की गई। इस बैठक में आबकारी मण्डी परिषद, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, खनन प्रवर्तन, जीएसटी व सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों इत्यादि के साथ राजस्व से सम्बन्धित समीक्षा की गयी।