फिरोज़ाबाद: वकील संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ जिला मुख्यालय दबरई पर एकजुट हुए जिला बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ता
जिला बार एसोसिएशन फिरोजाबाद ने शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीबन एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज यादव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एक सुर में वकील संशोधन अधिनियम 2025 का विरोध करते हुये महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला मुख्यालय दबरई पर सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित एडीएम महोदय को दिया।