फिरोज़ाबाद: TS होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पो रेलिंग में घुसा, 1 महिला समेत तीन लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के TS होटल के समीप तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक थ्री व्हीकर टेम्पो रेलिंग में घुस गया। हादसे में टेम्पो सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हुये है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। टेम्पो टूंडला से फ़िरोज़ाबाद के लिए आ रहा था।