फिरोज़ाबाद: विकास भवन सभागार कक्ष में पीएम सूर्य घर योजना व अन्य योजनाओं के संचालन की स्थितियों की समीक्षा की सीडीओ ने
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम छह बजे करीबन पीएम सूर्य घर योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महाशिवरात्रि के अवसर पर सफाई व्यवस्था, गांव में पुस्तकालय और खेल के मैदान के संचालन की स्थिति, अंत्येष्टि स्थल के संचालन की स्थितियों की समीक्षा विकास भवन सभागार कक्ष में की गई।