फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम की अंधाधुंध कार्यवाही, पोक्सो एक्ट से संबंधित 2 अभियुक्त सुहागनगर चौराहा से किए गिरफ्तार
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम की लगातार अपराधियों को लेकर कार्यवाही जारी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर पौने चार बजे करीबन थाना दक्षिण पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों को थाना दक्षिण पुलिस टीम ने सुहागनगर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। उनका मेडिकल कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।