समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 01 सितम्बर 2026
आज दिनांक 01 सितम्बर 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की उपस्थिति में राजपुर प्रखंड अंतर्गत खरहना पंचायत एवं बक्सर प्रखंड अंतर्गत अर्जुनपुर पंचायत में अपर समाहर्त्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह के द्वारा पंचायत में आयोजित "सहयोग शिविर" का अनुश्रवण किया गया।
शिविर का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के आम नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा।
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों एवं संबंधित कार्यालयों के पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा उपस्थित होकर आमजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
शिविर में ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया।
उप विकास आयुक्त बक्सर ने शिविर का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि ऐसे सहयोग शिविरों के माध्यम से प्रशासन एवं आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
अपर समाहर्ता ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं जनसमस्याओं का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव नहीं है, उनमें संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादन किया जाए।
शिविर में ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराई गई। उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न पंचायत में आयोजित "सहयोग शिविर" का अनुश्रवण किया गया।
सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभुकों ने भाग लिया तथा अपनी समस्याएं एवं सुझाव पदाधिकारियों के समक्ष रखे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपने पंचायत क्षेत्र में ही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग प्राप्त हुआ।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 1, 2026