कुम्भराज: कुंभराज में थाना प्रभारी ने बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कराई, अब 'तीसरी आंख' से होगी अपराधियों की निगरानी
Kumbhraj, Guna | Oct 2, 2026 गुना के कुंभराज में तीसरी आंख से गुंडा बदमाश लुटेरों की निगरानी की जाएगी 2 अक्टूबर को थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया नगर में पूर्व से लगे और बंद खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा की मरम्मत शुरू की गई है। टेक्नीशियन से सभी कैमरे चालू कराई जा रहे है, वहीं जन सहयोग से और नए कैमरे लगाने का भी प्रयास है। सीसीटीवी से लोगों की सुरक्षा, अपराधी की निगरानी होगी।