डोमचांच: डोमचांच के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग किनारे खड़ा विशाल पेड़ बना हादसे का कारण, प्रशासन मौन
डोमचांच के चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय के पास कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग की है। सड़क तो नई और चकाचक बन गई है, लेकिन सड़क के बिल्कुल किनारे खड़े विशाल पुराने पेड़ राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। सड़क के किनारे पर खड़ा पेड़ आधी कच्ची सड़क को घेरे हुए है।