गाज़ीपुर: गंगा का पानी घटने से बढ़ा बीमारियों का खतरा, बाढ़ उतरते ही स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा
गाजीपुर जिले में गंगा का जलस्तर अब लगातार नीचे जा रहा है। गंगा इस समय चेतावनी बिंदु से नीचे बह रही है और करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि बाढ़ का पानी घटने के साथ ग्रामीण इलाकों में अब एक नई चुनौती सामने आ गई है। बाढ़ का पानी गांवों से निकलने के बाद जलभराव, गंदगी और दूषित वातावरण के चलते संक्रामक बीमारियो