मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक पर बीते दिन भव्य भंडारा का आयोजन, आदिशक्ति सेवा परिवार की ओर से किया गया।
भंडारा का शुभारंभ हनुमान मंदिर एवं कलमबाग चौक स्थित मां भगवती की प्रतिमा पर प्रसाद चढ़ा कर किया गया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने इस भंडारे का शुभारंभ अपने हाथों से खीर वितरण के किया।
इस भंडारे में लगभग 2 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, लोगों ने बड़ी संख्या में आ कर भंडारे में हिस्सा लिया। आयोजन मंडली (टीम आदिशक्ति सेवा परिवार) के सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, शशांक कुमार, आलोक रंजन उपाध्याय, गौरव कुमार एवं लोकेश पुष्कर ने बताया कि भंडारे का आयोजन का उद्देश्य मां भगवती के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित करना, भक्तों एवं जरूरतमंदों को सेवा समर्पण, प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना हैं।
आयोजन मंडली के सदस्य आलोक रंजन उपाध्याय ने कहा, मां कैसे बात से कोई भूखा ना रहे, और हर घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहें, इसी मंगल कामना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
आदिशक्ति सेवा परिवार की टीम नगर के प्रमुख कारोबारियों की टीम हैं, इसमें मुख्य रूप से रिद्धिमा इंटरप्राइजेज के श्री पुष्पेंद्र कुमार सिंह उर्फ प्रकाश कुमार, इंडो किड्स प्री स्कूल के श्री शशांक कुमार, लाडो कॉस्मेटिक & गिफ्ट कॉर्नर के श्री आलोक रंजन उपाध्याय, कामख्या कैपिटल के श्री रंजीत कुमार, स्मृति ट्रेडर्स के श्री गौरव कुमार और मेहमा नवाजी रेस्टोरेंट के लोकेश पुष्कर हैं।
आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में भी इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में दिलीप कुमार, अरविंद रायजादा, विवेक कुमार, उत्तम कुमार, नीरज कुमार, अमन कुमार आदि भी उपस्थित रहें।
@topfans Alok Ranjan Upadhyay Gaurav Kumar Suresh Kumar Sharma Pushpendra Singh Shashank C Kumar #RanjitKumar
Bihar, India | Oct 21, 2026