शाजापुर: दुपाड़ा रोड के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरी, तीन महिलाएं और ड्राइवर हुआ घायल
शाजापुर में दुपाड़ा रोड पर नहर के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार हो गया। जिसमें तीन महिला और एक ड्राइवर घायल हुआ है। हादसे के शिकार लोग शाजापुर से ग्राम हरण गांव में सोयाबीन काटने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना का शिकार हो गया।