शाजापुर: शाजापुर में एबी रोड पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को समझाईश दी गई, रोड किनारे रखे हाथ ठेलों को पीछे कराया गया
शाजापुर में एबी रोड पर अतिक्रमण पसरा हुआ है। जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही हादसों को डर भी बना रहता है। मंगलवार को नगर पालिका शाजापुर की टीम सड़क पर उतरी और रोड किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले लोगों को समझाईश दी। इसके साथ ही रोड के किनारे खड़े हाथ ठेले वालों को रोड से पीछे की ओर कराया।