शाजापुर: मक्सी उपद्रव मामले में आरोपी बनाए गए युवक के समाजजनों ने शाजापुर में एएसपी को ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग की
मक्सी में बुधवार रात को हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी में सचिन प्रजापति नाम का युवक भी आरोपी बनाया गया है।मंगलवार को शाम छह बजे प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में प्रजापति समाजजन और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एसपी आफिस शाजापुर पहुंचकर एएसपी को ज्ञापन साैंपा है।