शाजापुर: कचरा वाहन चालक और हेल्परों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दो महीने से वेतन नहीं मिला, काम से हटाने की धमकी
शाजापुर नगर पालिका के कचरा वाहन चलाने वाले वाहन चालकों और हेल्परों ने मंगलवार को एसडीएम मनीषा वास्कले को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से बताया कि दो माह से वेतन नहीं मिला है।वाहन चालकों एवं हेल्परों ने बताया कि उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सभी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एसडीएम वास्कले को ज्ञापन सौंपा।