शाजापुर: अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान पर मुआवजा देने की मांग को लेकर विधायक अरुण भीमावद ने CM को लिखा पत्र
बीते दिनों हुई अतिवृष्टि ने शाजापुर क्षेत्र में भी किसान के खेतों में पकी पकाई सोयाबीन की फसल को नष्ट कर दिया है जिसके चलते किसान बेहद मायूस हो गया।ऐसे में क्षेत्र के किसानों की मदद के लिए शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर क्षेत्र में सर्वे करवा कर जल्दी किसानों को मुआवजा देने मांग की है।