शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी में प्याज और गेहूं के दाम बढ़े, सोयाबीन के भाव में आई गिरावट
शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को प्याज और गेंहू के दाम में वृद्धि सामने आई। वहीं सोयाबीन के दाम में गिरावट आई। मंडी में मंगलवार को सोयाबीन 4669 रुपए क्विंटल तक बिका। जबकि एक दिन पहले सोमवार को मंडी में सोयाबीन 4730 रुपए क्विंटल तक बिका था।वहीं दूसरी और प्याज 3900 रुपए क्विंटल और बिका, जबकि एक दिन पहले सोमवार को प्याज के दाम 3750 रुपए क्विंटल तक रहे थे।