प्रशासनिक फेरबदल के तहत कसरावद को नए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अनिल जैन ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान एसडीएम सत्येंद्र बेरवा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के बाद एसडीएम अनिल जैन ने राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।