घाटमपुर: गेहूं के खेतों में लगी आग, 40 बीघा फसल जलकर हुई राख
सजेती के कोरियां और डेबरी गांव के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब खेतों के ऊपर से गुजर रही 11हजार वोल्टेज लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल ले लिया और तेज हवा के चलते कुछ ही मिनटों में कई खेतों में फैल गई। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया आग लगने से 40 बीघा फसल जलकर राख हो गई।