धौलपुर: प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: महिला और युवक ने रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर की आत्महत्या
प्रेम प्रसंग के चलते एक विवाहित महिला और 26 वर्षीय युवक द्वारा जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया है। दोनों ने मंगलवार को कॉलेज के पीछे कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद धौलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर दोनों की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छि