घिरोर: औछा में नशे में धुत युवक 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की सूझबूझ से बची जान
औछा थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन मैं सोमवार शाम उसे समय सनसनी फैल गई जब एक युवक शराब के नशे में 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक को टावर की चोटी पर झूमते देख नीचे खड़े सैकड़ो लोगों की सांस रुक गई करीब 2 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद औछा पुलिस की सूझबूझ से युवक को सकुशल नीचे उतारा जा सका