जमुई में साइबर अपराधी ने 10 बार ट्रांजेक्शन कर महिलाक खाता से उड़ाया 1,48,000
जमुई: गिद्धौऱ थाना क्षेत्र के गेनाडीह गांव निवासी छोटू शर्मा की पत्नी रौशनी कुमारी को साइबर अपराधी ने अपना निशाना बनाते हुए यूको बैंक खाता से एक लाख 48 हज़ार रुपया उड़ा लिया। उक्त पैसा अलग- अलग बैंक खाता में 10 ट्रांजेक्शन में गायब हुए है। लगातार ट्रांजक्शन के मैसेज आने के बाद महिला द्वारा फौरन 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराई गई जिस वजह से खाता में 58 हज़ार 886 रुपया बच पाया। इसके बाद शनिवार की दोपहर 1:00 पीड़िता द्वारा साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई। खाता से पैसे का फ्राड कैसे हुआ यह जानकारी महिला को नहीं है। उसने किसी प्रकार का ओटीपी भी शेयर नहीं की थी और ना ही कोई ऐप डाउनलोड किया और ना ही किसी लिंक के साथ छेड़छाड़ की थी। अचानक पैसा कटने का मैसेज आने के बाद उसे जानकारी हुई। इतने सारे पैसे अचानक फ्राड होने की वजह से महिला का होश उड़ गया, महिला दहशत में आ गई। #Crime #jamuitopnews #jamui #CrimeNews #jamuiPolice #cybercrime
Jamui, Jamui | Oct 4, 2026