चांदपुर: नूरपुर में कस्बा राजा के ताजपुर में कच्चे पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
बिजनौर में गुरुवार को सुबह 9:00 बजे नूरपुर थाना क्षेत्र में राजा के ताजपुर में कच्चे पुल के पास बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव सबलपुर निवासी 25 वर्षी नाजिम गंभीर रूप से घायल है और पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।