कुचाई: कुचाई और दलभंगा में पुलिस प्रशासन ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
आगामी अफीम की अवैध खेती को रोकने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की ओर से कुचाई एवं दलभंगा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर अवैध रूप से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की। ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले कानूनी, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई। सोमवार दोपहर लगभग चार बजे जा